फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मिनट के वीडियो बनाए, 10 हजार इनाम पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरजापुर। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक नई पहल शुरू की है। जिसको नाम दिया है-कोविड-19 जनपहल। इसके तहत एक मिनट वीडियो चैलेन्ज में सुझाव (हिंदी या अंग्रेजी) के लिए प्रतियोगिता शुरू की गई है। प्रतियोगता के तहत आठ जुलाई तक प्रविष्टियाँ मांगी गयी हैं। 15 जुलाई को विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे। सर्वोच्च प्रविष्टियां भेजने वालों को 10 हजार का नगद इनाम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय के अनुसार प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों से इस प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है ।प्रतियोगिता के तहत कोविड-19 के विषय पर एक मिनट का वीडियो हिंदी में बनाकर भेजना है। यह वीडियो कोविड-19 की रोकथाम, घर व बाहर अपनाए जाने वाले सुरक्षा व्यवहार, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय, स्टिग्मा व भेदभाव को दूर करने, बीमारी से ठीक होने की कहानी आदि पर आधारित किसी भी विषय पर हो सकते हैं । प्रविष्टियाँ अपने नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर के साथ भेजनी हैं । इसके तहत सर्वोच्च 100 प्रविष्टियों को 10 हजार का नकद इनाम दिया जाएगा । सर्वोच्च प्रविष्टियों का चयन विषयवस्तु, प्रस्तुति, मनोरंजन, वीडियो की तकनीकी गुणवत्ता के आधार पर किया जाएगा । इस प्रतियोगिता के तहत कोरोना वायरस की चेन (श्रृंखला) को तोड़ने संबंधी सुझाव व मॉडल को शामिल किया गया है। यह सुझाव या मॉडल हिंदी अथवा अंग्रेजी भाषा में हो सकते हैं। इसमें ध्यान यह रखना है कि यह सुझाव 150 शब्दों से अधिक न हो और पूरी तरह से मौलिक होने चाहिए। प्रतियोगिता के 10 सबसे मौलिक और अनूठे सुझाव या मॉडल को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। ह्रवाट्सऐप नंबर 8005192995 पर प्रविष्टियाँ भेजनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें