फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीखड़ में खुला मक्का खरीद केंद्र, मंत्री ने सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से जिले के सीखड़ विकास खंड में जायद मक्का खरीद केंद्र खोला गया। इस राजकीय मक्का खरीद केंद्र से मक्के की खरीद की जाएगी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने सीखड़ में मक्का क्रय केंद्र खोलने की मांग की थी। इस बार जिले में 1000 हेक्टेयर भूमि पर मक्का की खेती की गई है जिससे लगभग 50,000 क्विंटल मक्का उत्पादन होने की संभावना है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने भी आयुक्त खाद्य रसद विभाग को पत्र लिखा था। अब किसानों को औने-पौने दामों पर मक्का नहीं बेचना होगा। मक्का क्रय केंद्र की स्थापना हो जाने से उसका किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें