फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 30 हजार देवी भक्तों ने मां शीतला के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। आषाढ़ कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि पर सोमवार को गड़बड़ाधाम स्थित मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा। मौसम सामान्य होने से विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति अधिक रही।
विज्ञापन

भोर में मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। महिला भक्तों ने अपनी मनौतियों के अनुसार माता को हलुआ और पूड़ी तैयार कर माता को भोग लगाकर सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन

सायंकाल चार बजे बारिश होने से धाम में फिसलन बनी रही इससे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंदिर के पुजारी मंगलवारी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को 30 हजार भक्तों ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें