फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल धाम: महानवमी पर मां के दर्शन को भक्तों का लगा तांता, श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में दी आहुति

Fri, 27 Mar 2026 11:07 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: रामनवमी के अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सुबह से भक्त मां के दर्शन कर मंगल कामना कर रहे हैं। वहीं हवन कुंड में आहुति डालने के लिए लोग आतुर दिखे।
विज्ञापन
दर्शन के लिए भक्तों की लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र की महानवमी तिथि पर शुक्रवार को माता विंध्यवासिनी देवी के श्रीचरणों में शीश झुकाकर भक्तों ने मंगलकामना की। भोर में मंगला आरती के बाद देवीधाम में पहुंचे भक्तों ने दर्शन- पूजन  किया। तरह-तरह के फूलों व स्वर्ण आभूषणों से माता का  भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान मां के दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। 

विज्ञापन


घंटा-घड़ियाल, शंख, नगाड़ा व माता के जयकारे से पूरा विंध्याचल धाम परिसर गुंजायमान हो रहा था। चैत्र नवरात्र की महानवमी तिथि पर जगत कल्याणी मां विंध्यवासिनी धाम में आस्थावानों का रेला लगा रहा। मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का दौर अनवरत चलता रहा। 

इसे भी पढ़ें; चैत्र नवरात्र 2026: महागौरी स्वरूप में मां विंध्यवासिनी ने भक्तों को दिए दर्शन, महाअष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


गंगा में स्नान करने के बाद मंदिर पहुंचे श्रद्घालु मां के भव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हो उठे। मंदिर के बाहर विंध्य की गलियों में कतार में खड़े श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते हुए मंदिर की तरफ बढ़े जा रहे थे। मंदिर पहुंचने के बाद किसी ने झांकी से तो किसी ने गर्भगृह में जाकर माता का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। 

विज्ञापन

नवरात्र के आखिरी दिन मंदिर के गुंबद का परिक्रमा करने एवं हवन कुंड में आहुतियां डालने के लिए लोग आतुर दिखे। मंदिर के छत पर जगह-जगह आसन पर बैठकर साधक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच साधना करने में तल्लीन दिखाई दिए। 

भक्तों ने विंध्यधाम में विराजमान समस्त देवी-देवताओं के मंदिरों में जाकर शीश झुकाया। मां का दर्शन-पूजन करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने त्रिकोण परिक्रमा किया। त्रिकोण परिक्रमा के दौरान पहाड़ पर भक्त मां काली, मां अष्टभुजी देवी, मां तारा देवी एवं राधा-कृष्ण मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें