फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh 2025: मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर रहेगी रोक, मौनी अमावस्या पर जुटेंगे 5 लाख श्रद्धालु

Fri, 24 Jan 2025 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mahakumbh 2025 : मौनी अमावस्या पर 30 से ज्यादा ट्रेनों से पांच लाख श्रद्धालु विंध्यवासिनी धाम में जुटेंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए चरण स्पर्श पर रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन
विंध्याचल माता मंदिर, मिर्जापुर - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के दौरान 29 जनवरी को पड़ रहे विशेष स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर विंध्य धाम में पांच लाख ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सफाई की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, माता विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसबीआई चौराहे पर स्थित प्रशासनिक भवन में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ मौनी अमावस्या की तैयारियों की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा मौनी अमावस्या पर भीड़ उमड़ सकती है। 

भीड़ नियंत्रण की पुख्ता व्यवस्था करें और चौकसी बरतें। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि पुरानी वीआईपी मार्ग के मुख्य गेट से लेकर मंदिर तक किसी प्रकार से कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां विंध्वासिनी का चरण स्पर्श पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी श्रद्धालु निकास द्वार से दर्शन पूजन न करें इस पर कड़ी नजर रखी जाए। जिलाधिकारी ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए होल्डिंग एरिया एवं बैरिकेडिंग के पास कड़ी नजर रखने को कहा। 

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि मौनी अमावस्या पर पांच से छह लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। 17 ज्यादा विशेष ट्रेनों और 200 से ज्यादा बसों से दर्शनार्थी विंध्यधाम पहुंचेंगे।  

निजी वाहनों की संख्या भी काफी रहेगी। नगर पालिका ईओ जी लाल ने बताया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों प्रमुख मार्गों, गलियों, चौराहों औ गंगा घाटों पर 180 अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें