मिर्जापुर। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन बेपटरी हो गया है। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अप-डाउन की 10 ट्रेनें देरी से पहुंची। ट्रेन के देर से पहुंचने के कारण यात्री घंटों बैठकर ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे। शुक्रवार की सुबह मगध एक्सप्रेस चार घंटे तो मूरी एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। डाउन लाइन की ब्रह्मपुत्र मेल और पुरषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची। नंदन कानन एक्सप्रेस एक घंटे 50 मिनट, प्रयागराज एक्सप्रेस एक घंटे 10 मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं। अप लाइन पर आने वाली गाेंदिया एक्सप्रेस एक घंटे देरी से तो गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस एक घंटे 44 मिनट की देरी से आई। दिल्ली से आने वाली भी कई ट्रेनें देरी से चल रही थीं। इस दौरान यात्री ट्रेन के आने का इंतजार प्लेटफॉर्म पर बैठकर करते रहे।