अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित नैठी मोड़ के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर शाम मैजिक में ठूंसकर ले जा रहे दो पशु तस्कर गुलफान और परवेज उर्फ मंगरू निवासी छोटा मिर्जापुर अदलहाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात मवेशियों को बरामद किया है। तस्करों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मवेशियों को ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि एक टाटा मैजिक में क्रूरता पूर्वक सात पड़वा लादकर वाराणसी की ओर जा रहे थे। नैठी मोड़ गांव के सामने रोककर पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। गाड़ी से पशु तस्कर मैजिक वाहन को सीज कर दिया गया।