राजगढ़। विकासखंड के सभागार में मंगलवार को संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में संचारी रोग नियंत्रण के लिए 15 अक्तूबर से 17 नवंबर तक अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से योजना की जानकारी दी गई। अभियान के तहत क्षय रोगियों को चिह्नित कर जागरूक करते हुए लक्षण दिखाई देने पर जांच-पड़ताल तथा पहले से पीड़ित क्षय रोगियों को प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर अखिलेश शर्मा डीएमएल यूनिसेफ, सीडीपीओ अमरावती देवी, विमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।