शहरनामा की फोटो---मां विंध्यवासिनी।-सोशल मीडिया।
माता के दर्शन के बाद रामेश्वर महादेव सहित अन्य मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
विंध्याचल। सावन के पहले सोमवार को मां विंध्यवासिनी का भव्य शृंगार किया गया। माता के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने देवाधिदेव को माला-फूल, बेलपत्र, शमी पत्र, भांग और धतूरा अर्पित किया।
विंध्य धाम परिसर स्थित श्री पंचमुखी महादेव मंदिर और शिवपुर स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही। आदि शक्ति मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कांवड़ियों ने भी मां के भव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगला आरती शृंगारिया पंडित विश्व मोहन मिश्रा ने की।