फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण पर साढ़े छह घंटे बंद रहेगा मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। सूर्य ग्रहण पर गुरुवार को मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट साढ़े छह घंटे के लिए बंद किया जाएगा।इस दौरान दर्शन और पूजन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि 26 दिसंबर, गुरुवार को सूर्य ग्रहण लगने के कारण सुबह सात बजे से डेढ़ बजे तक मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट बंद रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि दोपहर आरती के बाद मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट खोला जाएगा। गुरुवार की सुबह 4:00 बजे भोर मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन 7:00 बजे तक ही श्रद्धालु कर सकेंगे। इसके बाद जिसके बाद 7:00 बजे से मंदिर का कपाट बंद कर दिया जाएगा। सूर्य ग्रहण के पश्चात 12:00 बजे से 1:30 बजे तक मां विंध्यवासिनी का आरती एवं शयन लगने के पश्चात 1:30 बजे दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें