फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लकी थापा पहलवान ने पंजाब के कालू को काला जंक दांव से किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरा स्थित चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज मैदान में दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल के अंतिम दिन कई नामी गिरामी पहलवानों ने अपने दांवपेच से दर्शकों की वाहवाही लूटी। सोमवार की देर शाम तक चले कुश्ती दंगल में 31 हजार रुपये की कुश्ती नेपाल के लकी थापा पहलवान ने पंजाब के कालू पहलवान को काला जंग दाव से चित कर इनाम अपने नाम किया।
विज्ञापन

मंगला प्रसाद पांडेय व अशोक सिंह ने महिला पहलवानों का आपस में हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ कराया। जम्मू के रिजवान ने राजस्थान के शैतान पहलवान को चितकर 8 हजार रुपये, पंजाब के तकरार पहलवान ने मथुरा के विश्वजीत को पटखनी देकर 6 हजार रुपये, पंजाब के मुन्ना टाइगर पहलवान ने राजस्थान के कलवा पहलवान को चित कर 7 हजार रुपये का इनाम जीता।
महिला पहलवान में गाजीपुर की ब्यूटी ने लखनऊ की किरन को चित कर 5 हजार रुपये का इनाम अपने नाम की। इसी तरह वाराणसी के गोपी पहलवान व मोंटी पहलवान दिल्ली तथा मिर्जापुर की अनीता व हरियाणा की सुमन की कुश्ती बराबरी पर छूटी। संरक्षक बेचन सिंह ने पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में लल्लन पहलवान, चंद्रशेखर सिंह रहे। संचालन साधू सिंह, मनोज सिंह व सुशील सिंह ने किया। इस अवसर पर व्यवस्थापक मंगला प्रसाद पांडेय, अशोक सिंह, डिंकू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें