फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: महिला के झोले में रख दिए 80 हजार रुपये और दो फूल, ‘भाभी’ बोल पैर छूकर भागा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के झोले में रख दिए 80 हजार रुपये और दो फूल, ‘भाभी’ बोल पैर छूकर भागा युवक
विज्ञापन


अजब-गजब : दवा लेकर लौट रही थी महिला, रुपये के मालिक की पहचान न होने पर रुपये मंदिर में दान कर दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
जिगना (मिर्जापुर)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही गांव के पास मंगलवार की शाम एक अजीबोगरीब घटना हुई। दवा लेकर घर लौट रही सीमा देवी के झोले में एक अज्ञात युवक ने दो फूलों के साथ 80 हजार रुपये रख दिए। इसके बाद वह महिला के पैर छूकर ‘भाभी प्रणाम’ कहकर भाग गया। घर पहुंचने पर झोले में इतनी बड़ी रकम देखकर महिला हैरान रह गईं। रुपये के मालिक का पता नहीं चलने पर परिवार ने धनराशि गांव के वीरभद्र मंदिर में दान कर दी। नवरात्र के दौरान हुई इस घटना के लिए गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बिरोही गांव निवासी सीमा देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि वह सोमवार को दवा लेने मिर्जापुर गई थीं। मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह मिर्जापुर स्थित शीतला मंदिर से ऑटो से घर लौट रही थीं। बिरोही गेट पर उतरने के बाद वह पैदल घर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए एक युवक ने उन्हें रोककर कहा, ‘भाभी जी, प्रसाद ले लीजिए।’ सीमा देवी ने प्रसाद लेने से मना किया तो युवक ने उनके झोले में दो फूल और 80 हजार रुपये की धनराशि रख दी। इसके बाद वह उनके पैर छूकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

घर पहुंचने पर सीमा देवी ने झोला देखा तो उसमें दो फूलों के साथ रुपये रखे थे। अचानक इतनी बड़ी रकम मिलने से वह हैरान रह गईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी असमंजस में पड़ गए। देखते ही देखते इसकी चर्चा पूरे गांव में फैल गई।
विज्ञापन

परिवार के राजा यादव ने बताया कि रुपये जिसके भी हैं, वह अपनी पहचान बताकर ले जा सकता है। यदि कोई धनराशि लेने नहीं आता है तो उसे गांव के वीरभद्र मंदिर में दान कर दिया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक शमशेर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात ग्रामीणों की मौजूदगी में राजा यादव ने पूरी धनराशि मंदिर को दान कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें