थाना क्षेत्र के एक गांव की पहाड़ी पर पकड़े गए प्रेमी युगल का रविवार की देर शाम वनशक्ती देवी मंदिर में कन्या पक्ष के लोगों ने शादी करा दी। क्षेत्र के एक गांव के लोग बघेड़ा खुर्द गांव की पहाड़ी पर खेती करते हैं। उसी गांव की एक युवती से थाना क्षेत्र के ही एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार की देर शाम प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहाड़ी पर गया था। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों प्रेमी एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। लोगों ने वनशक्ती देवी मंदिर में दोनों की शादी करा दी। सोमवार को कोर्ट में दोनों का विवाह हुआ।