राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की एक युवती की उसके प्रेमी से काफी जद्दोजहद के बाद सोमवार को ग्रामीणों के समक्ष शिव मंदिर में शादी हो गई। एक सप्ताह पूर्व युवती अपने प्रेमी की शादी दूसरी जगह तय होने की खबर सुनते ही उसके घर पहुंच गयी थी। इस पर लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर लड़की को न्याय दिलाने की गुहार लगाई थी। संज्ञान लेते हुए राजगढ़ चौकी प्रभारी ने रविवार शाम दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाकर पूछताछ की। जिस पर दोनों पक्ष आपसी सहमति से शादी करने के लिए राजी हो गए। सोमवार को राजगढ़ पुलिस चौकी के बगल में बड़ा महादेव के मंदिर पर दोनों पक्षों की रजामंदी से ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि-विधान से दोनों की शादी करा दी गई।