फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से दो लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी वीआईपी मार्ग पर स्थित बिसारती बाना और पूजन सामग्री की दुकान में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तिवारीपुरवा निवासी विकास प्रजापति की पुरानी वीआईपी मार्ग पर दुकान है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार की सुबह सूरज ने दुकान खोल कर सफाई की। नौ बजे के लगभग दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई। आग लगने पर वह किसी तरह दुकान से निकल कर जान बचाई। आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना मिलते ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। आसपास के लोग आग बुझाने के लिए बाल्टी लेकर दौड़ पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद 45 मिनट में आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें