फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: श्रद्धा के साथ हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा, कलम-दवात का भी हुआ पूजन

विज्ञापन
चित्रगुप्त मंदिर में पूजन अर्चन करती महिलाएं, सोशल मीडिया
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरियाघाट गंगा तट स्थित 124 वर्ष पुराने प्राचीन भगवान चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को यम द्वितीया पर श्रद्धा और भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की गई। कायस्थ समाज के लोगों ने विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बुद्धि, विद्या, ज्ञान और लेखन कार्य के प्रतीक कलम-दवात का भी पूजन किया गया।
विज्ञापन

पूजन में चित्रगुप्त सभा के मुख्य संरक्षक दिलीप श्रीवास्तव, अमरनाथ श्रीवास्तव, अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधांशु अस्थाना, दियांशु सहित समाज के अन्य लोग शामिल रहे। इसी क्रम में कजरहवा पोखरा स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला कार्यालय में भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की सामूहिक पूजा की गई। इसमें जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, सतीश सिन्हा, केबी लाल और विजय कुमार श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें