सॉफ्टबॉल पर राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ । स्रोत- दक्षिणाी परिसर
बीएचयू के बरकछा राजीव गांधी दक्षिण परिसर में आयोजन
मिर्जापुर। बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकछा में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला में सॉफ्टबॉल में उन्नत नियम व्याख्या, ऑफिशिएटिंग और कोचिंग तकनीक की जानकारी दी गई। आयोजन स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और रेफरी की तकनीकी व व्यावहारिक दक्षताओं के उन्नयन के उद्देश्य से किया गया। कार्यशाला सॉफ्टबॉल में तकनीकी दक्षता, ऑफिशिएटिंग मानकों और कोचिंग पद्धतियों के उन्नयन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। जिसने प्रतिभागियों को ज्ञान और कौशल विकास का सशक्त मंच दिया। तीन दिनों में सॉफ्टबॉल के नवीनतम नियमों, ऑफिशिएटिंग मैकेनिक्स, कोचिंग तकनीकों, प्रतियोगिता प्रबंधन और खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस पर विशेषज्ञ व्याख्यान और प्रायोगिक सत्र हुए। दूसरे और तीसरे दिन विशेषज्ञ कोच प्रसन्ना कुमार के निर्देशन में प्रायोगिक प्रशिक्षण हुआ। इसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और शोधार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। अध्यक्षता आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार ने किया। इस अवसर पर किरण आर्या, डॉ. रजनी श्रीवास्तव, प्रो. बीसी कापरी, डॉ. दीपक कुमार डोगरा व मुकुल देशपांडे आदि रहे।