फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 3.36 क्विंटल पटाखे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
देहात कोतवाली पुलिस द्वारा पटाखा के साथ पकड़े गए आरोपी स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम को चिंदलिक गहरवार जयापुर नहर पुलिया के पास पिकअप से नो कार्टून और बोरी में रखे 3.36 क्विंटल पटाखा बरामद किया। अवैध पटाखे के साथ आरोपी आयुष केशरी और हर्ष केशरी निवासी बेलन बरौंधा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि त्योहार के कारण पुलिस जांच कर रही थी। इस बीच पिटाखा से अवैध पटाखा ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने जयापुर नहर पुलिया के पास आ रही पिकअप को रोकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी। पीछा करके पिकअप सवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पहले बताया कि जनरल स्टोर का सामान है। लालचवश पटाखा भी बेचने के लिए रखे हैं। पटाखा को अशोक बरनवाल के गोदाम से लेकर बेलन बरौंधा जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें