फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकदल ने केंद्र-राज्य सरकार को कोसा

Tue, 22 Sep 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार की शाम राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने संकटमोचन से घंटाघर चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय की अगुवाई में महंगाई, भ्रष्टाचार एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में निकाले गए जुलूस के दौरान कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के निर्देश पर समूचे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है, प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है तथा जनपद में अघोषित बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।

 चेताया गया कि यदि केंद्र व प्रदेश सरकार अपने रवैया में सुधार नहीं किया और जनहित के बारे में नहीं सोचा तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर जन हित के लिए बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन


 इस दौरान जटाशंकर सिंह जहरीला, ओमप्रकाश सिंह, मंगला उपाध्याय, अश्वनी दूबे, प्रमोद पांडेय, रामसखा पटेल, त्रिलोकी प्रजापति, अजय श्रीवास्तव, नंद किशोर मौर्य, बनारसी चौहान, गोपी साहू, धीरज यादव, अमित आदि मौजूद  रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें