फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satta Ka Sangram: मिर्जापुर पहुंचा चुनावी रथ, बढ़ती महंगाई और इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा

Sun, 26 May 2024 05:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Lok Sabha Election 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को मिर्जापुर जिले में पहुंचा। यहां टीम ने चाय पर चर्चा के बाद युवाओं से बातचीत की। इसके बाद विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं से बातचीत की गई। जिले की तमाम बुनियादी समस्याओं, मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम के दौरान नेताओं से बातचीत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को मिर्जापुर जा पहुंचा। लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों से बातचीत की गई। इससे पहले सुबह लोगों से 'चाय पर चर्चा' हुई। इसके बाद दोपहर में युवाओं से बातचीत की गई। शाम में विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं से बातचीत की गई। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए। कॉलेज और शिक्षा-स्वास्थ्य पर भी लोगों ने अपनी बातें रखीं। 

विज्ञापन




चंदा चोरी को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बात कोई और कहता तो चल भी जाता ऐसी बातें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बोले रहे हैं, जिनका नेता भी ऐसे ही आरोपों में जेल गया है और यही नहीं दो जून को फिर से जेल जाएगा। चंदा चोरी की बात किसी आप कार्यकर्ता के मुंह से अच्छी नहीं लगती। भाजपा नेताओं ने कहा कि मिर्जापुर जिले में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने काफी काम किया है। विपक्ष का आरोप बेबुनियाद है।

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष के नेताओं ने काफी समय से सिर्फ विनाश देखा है विकास देखकर वह समझ ही नहीं पा रहे हैं कि यह हो क्या रहा है। इनकी आंखें पथरा गई हैं। विकास और विनाश में अंतर नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह स्थानीय एक शख्स ने बढ़ रही महंगाई को लेकर कहा कि कांग्रेस ने छह दशक भारत पर राज किया तो उसके ऊपर आरोप लगे कि उसने 55 लाख करोड़ रुपये विश्व बैंक से लिया उसी में वह देश को चला रही थी। फिर भाजपा ने 10 साल के अंदर 140 लाख करोड़ रुपये विश्व बैंक से क्यों लिए? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय हर व्यक्ति के ऊपर 50 हजार रुपये का कर्ज माना जा रहा था आज 2 लाख 25 हजार रुपये हो गए हैं। देश में महंगाई का कारण यही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें