फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: अनुप्रिया पटेल के खिलाफ मिर्जापुर में प्रचार करेंगे राजा भैया, जानें- क्या है सियासी गणित

Tue, 21 May 2024 08:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Lok Sabha Election: मिर्जापुर में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के आने की सुगबुहाट पर सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। राजा भैया, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के खिलाफ प्रचार कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो इससे क्षेत्रिय वोटों में बंटवारा हो सकता है।
विज्ञापन
रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया पटेल का बयान वायरल होने के बाद चुनाव में अब नया मोड़ आ गया है। राजा भैया की टीम ने अब मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का एलान किया है। चर्चा यह भी है कि स्वयं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी प्रचार में आ सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो क्षत्रिय वोटों का बंटवारा हो सकता है। इससे भाजपा अपना दल गठबंधन को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन


अनुप्रिया का बयान कि रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होते, लोकतंत्र में ईवीएम के बटन से राजा बनते हैं.. चर्चा में है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। अनुप्रिया का यह बयान राजा भैया के समर्थकों को नागवार गुजरा और उन्होंने मिर्जापुर आकर भाजपा गठबंधन के खिलाफ चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है। जिले में लगभग एक लाख क्षत्रिय वोटर हैं। ऐसे में अनुप्रिया पटेल को क्षत्रियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें