लोहिया गांव जगदीशपुर में ग्राम प्रधान मुराही देवी ने अपनी बहू मीना पत्नी अवधेश को ही लोहिया आवास आवंटित कर दिया। मामले का खुलासा खंड विकास अधिकारी द्वारा गुरुवार को निरीक्षण के दौरान हुआ। साथ ही प्रधान द्वारा कई अपात्रों को आवास देने धांधली का पता चला। इनके द्वारा लोहिया आवास की पहली किश्त को भी निकाल लिया गया है।
विकास खंड जमालपुर के लोहिया गांव जगदीशपुर में खंड विकास अधिकारी गंगा राम ने चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बीडीओ ने गांव में बन रहे लोहिया आवासों का निरीक्षण किया। ग्रामीण अशोक कुमार, गोपाल पासवान, राकेश बियार, राजेश बियार, मुन्ना सिंह, रामवृक्ष बियार, हरिवंश आदि ने बीडीओ को बताया कि आवास लाभार्थियों के चयन में अनियमितता बरती गई है।
बीडीओ ने मामले की जांच के दौरान पाया कि वर्ष 2014-15 में सुनीता को लोहिया आवास दिया गया था। इसके बाद अब पति विनोद को भी लोहिया आवास आवंटित कर दिया गया है। वहीं बेहतरी पत्नी राम सखी, श्याम बिहारी पुत्र किशोरी मौर्य, समसुद्दीन पुत्र शाह मोहम्मद, प्रभु यादव पुत्र शिवमुरत यादव को पक्का मकान होने के बावजूद लोहिया आवास दिया गया है।
इनके द्वारा प्रथम किश्त की धनराशि को भी निकाल लिया गया है।