फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनिबंधक व अधिवक्ता समेत सात पर मुकदमा 

Wed, 11 May 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने मड़िहान थाने पर रजिस्ट्री आफिस के उपनिबंधक, अधिवक्ता समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत मामले की जांच कर रही है। मड़िहान थाना क्षेत्र के रेक्सा गांव निवासिनी गंगाजली पत्नी विद्याशंकर ने दी गई तहरीर में बताया कि लालगंज थाना क्षेत्र के बनकी गांव में मेरी आठ बीघा पांच बिस्वा सात धूर जमीन है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व कुछ लोग  रजिस्ट्रेशन कराने की बात कहते हुए उसका फोटो व आईडी कार्ड ले गए थे। जिस पर जालसासी करते हुए पांच मार्च 2016 को उसका फोटो लगा कर दूसरी महिला खड़ी करके मड़िहान रजिस्ट्री आफिस में उसकी जमीन का बैनामा करा दिया गया। इस बात की जानकारी उसे तब हुई तब वह जमीन की खतौनी निकालने तहसील गई तो बताया गया कि उसके जमीन उसके नाम पर नहीं है और वह बिक चुकी है। जब मुआयना कराया तो पता चला कि उपनिबंधक राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता ओम प्रकाश दूबे की मिलीभगत से जमीन का बैनामा किसी दूसरी महिला द्वारा करा दिया गया।

थाने में कार्रवाई नहीं होने पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन से की। इस पर एसपी ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। एसपी के निर्देश पर मड़िहान पुलिस ने उपनिबंधक राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता ओम प्रकाश दूबे, क्रेता सुरेंद्र, बेदांती, मल्ली व संतोष व एक अज्ञात महिला समेत सात लोगाें के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसासी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें