मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने जनपद वासियों से अपील करते हुये कहा है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत तीन मई से आगे दो सप्ताह के लिये लाकडाउन अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनपद में पूर्व में निर्गत आदेश लाकडाउन अवधि तक के लिये लागू रहेगा। पूरे जनपद में मेडिकल स्टोर को छोडकर अन्य सभी दुकाने पूर्व की भांति अग्रिम आदेश तक यथावत बंद रहेंगी।