फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कंटेनर से जा रही ढाई करोड़ की शराब बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार की रात को सुकृत बॉर्डर बहद गांव हिनौता छातो के पास से कंटेनर में लदी 930 पेटी शराब को बरामद किया। गाड़ी से एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत लगभग ढाई करोड़ रुपये है। मामले का खुलासा एसपी अभिनंदन ने सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन

अहरौरा पुलिस को रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि हिनौता छातो गांव की ओर से कंटेनर में लदी शराब जा रही है। अहरौरा पुलिस आबकारी विभाग की टीम के साथ चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान आ रही कंटेनर को रोककर चेक किया तो उसमें 930 पेटी शराब थी। 930 पेटी में 11,160 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब थी। पुलिस ने कंटेनर से अंतरराज्यीय तस्कर पवन कुमार निवासी साहा थाना साहा जिला अंबाला हरियाणा को गिरफ्तार किया। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया। आरोपी का चालान कर जेल भेजा दिया गया। कंटेनर में नाइट क्वीन व्हीस्की ब्रांड की शराब थी। एसपी अभिनंदन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अंग्रेजी शराब को हिमाचल प्रदेश से झारखंड ले जाकर ऊंचे दामों पर बिक्री कर देते हैं। बिक्री के लिए ले जा रहे शराब को विभिन्न प्रदेश की सीमाओं में प्रवेश करने से पूर्व वाहन का नंबर प्लेट उस प्रदेश के अनुसार बदल देते है, ताकि पकड़े न जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें