फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बीच-बचाव करने गई पुलिस पर हमला, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के खैरा बाजार चौराहे पर रविवार की देर शाम को एक राहगीर से विवाद कर रहे दो युवकों को समझाने पुलिस गई तो युवकों ने पुलिस पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में दो सिपाही घायल हो गए। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कछवां पुलिस मुकदमा दर्ज कर दूसरे फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

खैरा बाजार चौराहा पर रविवार की देर शाम दो युवक एक राहगीर से मारपीट कर रहे थे। चौकी खैरा से शांति व्यवस्था ड्युटी में लगे हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव व राजू राम बीच-बचाव करने लगे तो दोनों युवकों ने पुलिस पर ही ईंट से प्रहार कर दिया। इसमें दोनों पुलिसकर्मियों को चोट लग गई। कछवां पुलिस द्वारा एक बऊ यादव उर्फ विकास यादव निवासी तिलगा थाना राजातालाब जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया। दूसरा आरोपी आदर्श सिंह उर्फ बाबू निवासी तिलगा थाना राजातालाब जनपद वाराणसी मौका देखकर भाग गया। कछवां थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के जुटी है। सीओ सदर मंजरी राव ने बताया कि राहगीर से मारपीट कर रहे दो युवकों को रोकने के लिए पुलिस गई तो युवकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें