कलवारी। मड़िहान थाना क्षेत्र के कलवारी बाजार स्थित एक जूते-चप्पल की दुकान पर अवैध शराब बेचने की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारा। आबकारी टीम ने बताया कि उन्हें दिलीप कुमार द्वारा विदेशी और देसी शराब बेचे जानेे की शिकायत मिली। जूते-चप्पल की दुकान विदेशी व देसी शराब की दुकान के सामने है।
आबकारी विभाग व मड़िहान थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान पर छापेमारी की। इस दौरान दुकान से अंग्रेजी और देसी शराब बरामद हुई। पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी, इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद थे।