फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पकड़ाए शराब तस्कर, सहयोगी बेच रहे अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नेवढ़ियां गांव में अवैध शराब से दो लोगों की मौत हुए 10 दिन बीत गए। पर शराब बनाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। साथ ही शराब माफिया के सहयोगियों पर भी नकेल नहीं कसी जा सकी है। माफिया के सहयोगी गांवों में अवैध शराब की ब्रिकी अब भी हो रही है।
विज्ञापन

नेवढ़ियां गांव निवासी एक व्यक्ति कई वर्षों से अवैध शराब बेच रहा है। उसके द्वारा गांव में बनाई गई अवैध शराब पीने से गांव निवासी 35 वर्षीय महेश निषाद पुत्र कल्लू निषाद और 55 वर्षीय छेदी की मौत हो गई। मौत होने के बाद जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शराब माफिया के घर पर दबिश दिया पर सब फरार हो गए थे। पुलिस ने छापेमारी कर गांव और गंगा किनारे के पास से शराब और लहन बरामद हुए। पुलिस ने शराब माफिया गोपीनाथ मिश्रा और उसके पुत्र गोलू मिश्रा पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद कई स्थानों पर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी और दबिश दी है, पर आरोपित अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगे है। इस दौरान पुलिस और आबकारी ने कई स्थानों पर छापेेमारी कर अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया, पर वहां पर पूर्ण तरीके शराब नहीं बंद हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें