फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बिहार के शराब तस्कर को न्यायालय में किया पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाने में दर्ज शराब तस्करी मामले में वारंट बी पर बिहार की पुलिस तस्कर को शुुक्रवार को अपर सिविल जज सिनियर डिविजन ललिता यादव के न्यायालय में पेश किया। बिहार के सासाराम बहराडार निवासी रामकुमार सिंह उर्फ प्राण यादव शराब तस्करी का आरोपी है। वह बिहार के सासाराम जेल में बंद है। कछवां पुलिस ने भी बिहार के शराब तस्करों को पकड़ा था। विवेचना में रामकुमार सिंह का नाम आया। न्यायालय में आरोपी को प्रस्तुत करने के लिए कछवां पुलिस ने वारंट बी भेजा। वारंट बी के तहत बिहार पुलिस आरोपी रामकुमार सिंह कड़ी सुरक्षा में कमांडो के साथ लेकर मिर्जापुर आई। उसे अपर सिविल जज सिनियर डिविजन ललिता यादव के न्यायालय में पेश किया गया। उसका बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद बिहार पुलिस उसे लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें