फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास की घटना, दोनों महराजगंज बाजार से घर लौट रहे थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास बृहस्पतिवार की रात घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को ऑटो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
कटका निवासी गोविंद सिंह का बेटा सत्यम सिंह (21) गुजरात में नौकरी करता था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। आठ सितंबर को वह गुजरात जाने वाला था। बृहस्पतिवार रात दस बजे वह अपने दोस्त गांव के ही शनी सिंह (21) पुत्र श्याम सुंदर सिंह के साथ बाइक से महराजगंज बाजार में सामान लेने गया था। सामान लेकर दोनों घर लौट रहे थे। बाइक सत्यम चला रहा था। रास्ते में कछवां थाना क्षेत्र के कटका गोदाम के पास सामने से एक ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शनि गंभीर रुप से घायल हो गया। सत्यम दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। कछवां थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि सत्यक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में गांव निवासी अंगद (15) बाइक से गिरकर घायल हो गया। वह सीएचसी राजगढ़ में भर्ती है। वहीं, राजगढ़ बाजार में बाइक फिसलने से मगरादहा निवासी महेंद्र (55) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ड्रमंडगंज घाटी के पास ब्रेक फेल होने से दो ट्रकों में टक्कर, चालक घायल

ड्रमंडगंज। रीवां- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ के पास शुक्रवार को सुबह साढ़े नौ बजे ब्रेक फेल होने से एक ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रक में भिड़ गया। इससे ब्रेक फेल होने वाले ट्रक का चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज पहुंचाया। मध्य प्रदेश जिले के रीवा मनगवां थाना क्षेत्र के सथिनी गांव निवासी चालक राजकुमार (25) कटनी से ट्रक पर चोकर लादकर वाराणसी जा रहा था। ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़े मोड़ से पहले ही उसके ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। इससे उसका ट्रक आगे चल रहे मछली लदे ट्रक में भिड़ गया। हादसे में आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से मछली लादकर गोरखपुर जा रहा ट्रक चालक हरियाणा निवासी शाहिद (35) हुसैन बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि घायल चालक को पैर में चोट लगी है। न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें