फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज पर गिरी बिजली, अफरातफरी

Sat, 15 Jul 2017 12:27 AM IST
mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार को श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी कालेज लालगंज आकाशीय बिजली  के चपेट में आ गया। जिसके कारण परिसर में अफरा तफरी मच गई और पांच मिनट बाद कालेज परिवार एक दूसरे की खोज खबर लेने में जुट गया। सभी के सही सलामत की खबर मिलने पर कालेज प्रबंधन राहस सांस ली।
विज्ञापन

क्षेत्र में  शुक्रवार को दोपहर बाद एकाएक बादलों की गड़गड़हट के साथ  बारिश शुरू हुई। उसी समय श्रीमती इंदिरा गांधी पीजी लालगंज पर  बिजली गिर पड़ी। बिजली गिरते ही उसका करेंट इतना तेज था कि सभी  सभी  करेंट लगने जैसा महसूस करने लगे। जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक कालेज के पंखे ,तार ,वाई फाई सिस्टम, कंप्यूटर आदि जल गए नष्ट हो गए। संयोग था कि इतिहास  की मौखिक परीक्षा खत्म हो चुकी थी और बच्चे भी घर जा चुके थे। वहीं कालेज के प्राचार्य अपने कमरे के अंदर थे। अन्थया बड़ा हादसा हो जाता। प्राचार्य डा. लक्ष्मी यादव ने बताया  कि केवल इलेक्ट्रॉनिक सामान को क्षति पहुंची और बाकी सभी सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि लोगों का अनुमान है कि हो सकता है कि कालेज परिसर के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरी है जिसका असर पूरे कालेज पड़ा में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें