फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 20 घंटे बाद पकड़ा गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। वन्य जीव कैमूर प्रभाग के बेलाही गांव में बीते बुधवार को सुबह एक घर में घुसे तेंदुए को 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात कानपुर से आई टीम पकड़ सकी। उसको ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश कर काबू किया गया। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बेलाही गांव के एक घर में बुधवार को सुबह श्रवण कुमार नाम के व्यक्ति को काटकर घायल करने के बाद तेंदुआ पास ही स्थित एक घर में घुस गया। इससे गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन और पुलिस विभाग की टीम घर को चारों तरफ से घेरकर तेंदुआ को पकड़ने के लिए मशक्कत करती रही। मुख्यालय से पिंजरा मंगवाकर बुधवार को दिन भर टीम उसे पकड़ने की जुगत में लगी रही। इस दौरान खपरैल पर चढ़कर वनकर्मियों ने घर में हल्दी तथा अन्य रसायनों का छिड़काव किया। इसके बावजूद तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सके। प्रभागीय वनाधिकारी के बुलावे पर रात करीब साढ़े नौ बजे बेलाही पहुंची कानपुर के चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने मध्य रात्रि के बाद तेंदुआ के रेस्क्यू के लिए अभियान चलाया। खपरैल पर चढ़कर टीम ने किसी तरह ट्रेंकुलाइजर गन से तेंदुआ को बेहोश कर अपने कब्जे में किया। बेहोशी की हालत में उसे पिंजरे में कैद कर हलिया वन रेंज पहुंचाया गया। तेंदुआ पकड़े जाने पर गृह स्वामी तथा ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव कैमूर प्रभाग तापस मिहिर ने बताया पिंजरे में कैद तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही तेंदुआ जंगल में छोड़ा जाएगा अथवा अन्यत्र ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें