फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहीं मिलते लेखपाल, चक्कर लगा रहे फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। तहसील दिवस हो या थाना समाधान दिवस, जमीन विवाद के मामले सबसे ज्यादा आ रहे है। फरियादी चक्कर काटते हैं लेकिन लेखपाल न तहसील में मिलते हैं न समाधान दिवस में।
विज्ञापन

ऐसे में उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा। शनिवार को समाधान दिवस में कई लोगों ने अधिकारियों से अपनी पीड़ा बयां की। जिले के दस थानें में 121 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ 20 का निपटारा मौके पर हो सका।
जिगना थाना में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे चेहरा गांव निवासी रामबाबू यादव, रामसुमेर प्रजापति ने शिकायत किया कि वह पिछले तीन तहसील व समाधान दिवस से थाना व तहसील का चक्कर लगा रहे है।
विज्ञापन

लेखपाल से मुलाकात नहीं हो पा रही है। वे गांव में भी नहीं आते है। जिस कारण उनका मामला निस्तारित नहीं हो पा रहा है। पड़री थाना क्षेत्र के गुरखुली गांव निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद के निस्तारण के लिए तहसील दिवस व थाना समाधान दिवस पर पांच से छह बार चक्कर लगाते हो गया लेकिन उसका निस्तारण नहीं हो सका। विपक्षी एससीएसटी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है।
पड़री थाना क्षेत्र के चपगहना गांव निवासी उमाशंकर मिश्र ने बताया कि अपने जमीन पर मकान बना रहे हैं। विपक्षियों द्वारा मकान बनाने में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। दो बार थाने प शिकायत किए पर निस्तारण नहीं हुआ।
हलिया गांव निवासी कौशल्या देवी ने बताया कि सोनकर बस्ती में मकान के सामने कुछ जीएस जमीन है। जिसे गांव के कुछ लोग कई वर्षों से बकरी बांध रहे हैं। वहां गंदगी से दुर्गंध आ रही है कई बार थाना तहसील का चक्कर लगाया लेकिन समाधान नहीं हुआ।
लालगंज: मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल बालकृष्ण त्रिपाठी व पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने समस्याएं सुनीं। नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय व शहर कोतवाल नीरज पाठक ने कोतवाली शहर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नीतेश सिंह ने कोतवाली कटरा में लोगाें की शिकायतें सुनीं।
जिगना : उपजिलाधिकारी शक्ति कुमार सिंह व थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने समस्याओं को सुना। हलिया : तहसीलदार तरूण प्रताप सिंह ने लाेगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्रा, संजीव कुमार उपाध्याय, रामबाबू आदि रहे। पड़री: नायब तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय व क्षेत्राधिकार सदर अमर बहादुर ने समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें