फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खोदी गई सड़क छोड़ कर चलते बने ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमईपट्टी-कनौराघाट पर 14 किलोमीटर लंबे मार्ग पर दो किलोमीटर की सड़क को खोदकर ठेकेदार लापता हो गए हैं। यह सड़क अमृत पेयजल योजना और सीवर लाइन बिछाए जाने के लिए खोदी गई थी। कुछ काम तो हो गया बाकी दो किलोमीटर की सड़क पर अभी तक गड्ढे खुदे हुए हैं। जो राहगीरों के साथ ही दुकानदारों के लिए भी परेशानी का सबब बने हैं।
विज्ञापन

पक्का पोखरा से अर्जुनपुर तक सड़क की दशा बेहद खराब है। उबड़-खाबड़ सड़क पर वाहन क्या लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल है। उक्त मार्ग से प्रत्येक दिन अघौली, अर्जुनपुर, अनंतरामपट्टी, हरिहरपुर बेदौली, पठानपट्टी, खजुरी, महेंवा, दुल्लहपुर, बीरशाहपुर, इंदी, अकसौली, पटिया, दतरिया, मुल्हवा, भवनकेपुरा, पैड़ापुर, सिकरी, रामनगर, छटहां सहित दर्जनों के गांव के लोगों का आना-जाना लगा रहता है। यही मार्ग पड़री के पास चुनार रास्ते से जुड़ जाता है। महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद मात्र दो किलोमीटर सड़क आखिर कब बनेगी इसे लेकर लोग परेशान हैं। रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर पक्का पोखरा के दुकानदारों की दुकानदारी चौपट हो रही है। हल्की से हवा या वाहनों की आवाजाही से सड़क पर उड़ती धूल लोगों के घरों और दुकानों में घुस रही है। इससे जहां खाने पीने की चीजें खराब हो रही हैं तो कपड़े भी गर्द और गुबार से खराब हो रहे हैं। यदि मामूली बारिश हो जाए तो यहां की स्थिति नारकीय है। पिछले कई माह से ही परेशानी झेल रहे लोगों में नाराजगी है।
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि अर्जुन पुर से पक्का पोखरा तक बिछाने का कार्य अभी अधूरा है। पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है। जैसे ही कार्य पूरा हो जाएगा। सड़़क का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें