फर्जी मुकदमा दर्ज किए जाने पर ज्ञापन देने जाते अधिवक्ता व अन्य । स्रोत- सोशल मीडिया
मिर्जापुर। अधिवक्ता पर फर्जी प्राथमिकी दर्ज करने पर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता अरबाज खान ने बताया कि 27 नवंबर को उनकी माता सहाना का बीपी हाई होने पर दोपहर दो बजे अस्पताल में इलाज करा रहा था। उसी समय मो. नसीम निवासी मोहल्ला तरकापुर संकटमोचन व प्रकाश मोदनवाल के बीच भूमि विवाद होनेे पर पीआरवी पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर अधिवक्ता मनोज सोनकर अपने मुवक्कील नसीम के निर्देश पर मौके पर आई पुलिस को साक्ष्य दिखाने लगे। वास्तविक तथ्यों से अवगत कराने के लिए कोतवाली शहर गए। इस पर विपक्षी ने सीनियर अधिवक्ता मनोज सोनकर से अभद्र व्यवहार किया। विपक्षी की तहरीर पर मो. नसीम सहित 15 पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच करके फर्जी प्राथमिकी हटाई जाए।