लालगंज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता, संवाद
लालगंज। रजिस्ट्री की नई प्रक्रिया के विरोध में सोमवार को उपरौध अधिवक्ता समिति के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में भ्रमण कर प्रदर्शन किया। साथ ही ग्राम न्यायालय के लिए अलग भवन निर्माण को शासन से धनराशि उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन करते हुए कहा कि रजिस्ट्री की परंपरागत मैन्युअल व्यवस्था को ही जारी रखा जाए।
उन्होंने फ्रेंचाइजी प्रणाली के माध्यम से रजिस्ट्री कराने की प्रस्तावित व्यवस्था का विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम न्यायालय के लिए पृथक भवन निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग की। प्रदर्शन में अनिल कुमार शुक्ला, विपिन तिवारी, आलोक त्रिपाठी, कुबेर मौर्य, अनिल सिंह, निहाल, धर्मराज, स्वयं प्रकाश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत पांडेय, शिवम पांडेय, गणेश यादव, मिथिलेश, रामेश्वर जायसवाल, हृदय शंकर चतुर्वेदी, परशुराम, सूर्य प्रताप आदि रहे। संवाद