फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में कानून व्यवस्था बदतर: अनुप्रिया

Tue, 02 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
अनु‌‌प्रिया पटेल
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार सवार परिवार को बंधक बना कर मां बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना और शिकोहाबाद में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं की सुरक्षा करने में यह सरकार अक्षम है।
विज्ञापन



 उन्होंनेकहा कि प्रदेश में महिलाओं के साथ सरेआम बलात्कार और छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई हैं। सपा सरकार में अपराधी  बेलगाम और बेखौफ हो गए हैं इस तरह की घटनाओं से देश मे प्रदेश की बदनाम हो रही है। लगने लगा है कि प्रदेश में सरकार और प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। यूपी में अपराधियों के हौसले चरम पर हैं। अपराधी मस्त हैं और सरकार पस्त है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें