फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सुंदरकांड पाठ के साथ अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष का शुभारंभ

विज्ञापन
लालड़िग्गी पर सुंदर कांड पाठ व अशोक सिंहल की जयंती पर श्रद्धांजली दते विश्व हिंदू परिषद के सदस्य
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित इमलहा नाथ महादेव मंदिर के दक्षिणी फाटक पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में सुंदरकांड पाठ के साथ अशोक सिंघल के जन्मशताब्दी वर्ष का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विहिप के क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर ने अशोक सिंघल के व्यक्तित्व और उनके सामाजिक व वैचारिक योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि अशोक सिंघल के साथ दो दशक तक रहने और उनके कार्यों में सहयोग करने का अवसर मिला। व्यक्तित्व किसी एक संगठन या आंदोलन तक सीमित नहीं था। हिंदू जीवन मूल्यों, सनातन आदर्श और आध्यात्मिक चेतना के प्रति उनका समर्पण व्यापक था। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने संगठन, जाति और वर्ग के भेद से ऊपर उठकर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ आत्मीयता से कार्य किया।
आध्यात्मिक साधना के साथ उनका लोक व्यवहार सहज था। वे संत-महात्माओं से लेकर सामान्य जन तक सभी से संवाद करते थे। हिंदू समाज में स्वाभिमान और एकता की भावना को मजबूत करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें