फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई भूमि की पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेश पर बुधवार की दोपहर एसडीएम के दिशा निर्देश में राजस्व विभाग की टीम ने पट्टे की जमीन की पैमाइश की। सिकंदरपुर ग्राम पंचायत निवासी पतिराम तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पट्टे में मिली आराजी नंबर 159 की पैमाइश किए जाने की मांग की थी। हाईकोर्ट के आदेश पर एसडीएम जंगबहादुर सिंह ने तहसीलदार अरुण कुमार गिरी एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच कर भूमि की पैमाइश कराया। सड़क की तरफ रखे पान की गुमटी को हटाए जाने का निर्देश दिया। राजस्व निरीक्षक को दो दिनों के भीतर बाजार में दोनों तरफ पीडब्लूडी की भूमि की भी नापी किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज, राजस्व निरीक्षक लोकनाथ, लेखपाल श्रीकांत सिंह, हल्का लेखपाल अरविंद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें