फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि बिल के विरोध में जगह-जगह आंदोलन

Wed, 13 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को जिले के ब्लाक मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन कर भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध किया गया।

भूमि अध्यादेश के विरोध, नुकसान फसलाें की क्षतिपूर्ति एवं किसानाें की समस्या से संबंधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियाें के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।
छानबे संवाददाता अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर जिला महासचिव जनार्दन पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसजनाें ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

प्रभारी के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री संजय कृष्ण श्रीवास्तव, भूपेंद्र शुक्ल, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे। सीखड़ संवाददाता अनुसार ब्लाक कार्यालय पर कांग्रसजनाें ने जमकर हुंकार भरी।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष रामराज सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के पुतला दहन के बाद ज्ञापन सौंपा गया। दयाशंकर पांडेय, विवेक सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।

मड़िहान संवाददाता अनुसार पटेहरा ब्लाक कार्यालय पर कांग्रेसजनाें ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रसजनाें ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।

इस दौरान अशोक उपाध्याय, सुरेश कोल, होरीलाल आदि मौजूद रहे। जमालपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेसजनाें ने प्रधानमंत्री का पुतला  अशोक दीक्षित, ज्ञान सिंह, अशोक पाठक, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।

पड़री संवाददाता के अनुसार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में ब्लाक पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह, राजबली दूबे, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

चील्ह संवाददाता अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष माता प्रसाद दूबे, राजधर दूबे, सुधाकर, भारतेंदु यादव आदि मौजूद रहे।

लालगंज संवाददाता अनुसार पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर भूमि अधिग्रहण व किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


शेरवां संवाददाता अनुसार मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने  नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया तथा बीडीओ को पत्रक सौंपा।

 रमेश चौहान, नागेंद्र शंकर, आशुतोष सिंह, संतोष सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। हलिया संवाददाता अनुसार ब्लाक कांग्रेस की ओर से धरना-प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें