फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर भाजपा को कोसा

Tue, 24 Feb 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश के सह प्रभारी राणा गोस्वामी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा लाए गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बड़े औद्योगिक घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से अध्यादेश लाकर परिवर्तन करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा भी की। साथ ही 12 मार्च को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी।
विज्ञापन

सह प्रभारी राना गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा सदस्यता अभियान 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2013 में किसानों के हित में यूपीए सरकार द्वारा संसद में अध्यादेश पारित किया गया था।

भूमि अधिग्रहण बिल को भाजपा सरकार द्वारा बड़े औद्योगिक घरानों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से अध्यादेश लाकर परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेसजन पूरे जनपद की खस्ताहाल सड़कों, बिजली, पानी, खाद जैसी समस्याओं को लेकर 12 मार्च को प्रदर्शन करेंगे। महासचिव जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ब्रिटिश हुकुमत द्वारा जमीन और प्राकृतिक संपत्ति पर अपना एकाधिकार जमाने के लिए सन 1894 में भूमि अधिग्रहण बिल लागू किया गया था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी और प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा कि जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा अभियान चलाया जाएगा। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि सदस्यता अभियान को कांग्रेसजन 28 फरवरी तक पूरा कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें