फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लखीमपुर की टीम ने छह विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार के मेड़िया स्थित मिनी स्टेडियम में बुधवार को पूर्व मेयर स्व. सरोज सिंह की स्मृति में चुनार प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। पहला मैच कूह स्पोर्ट्स लखनऊ और लखीमपुर के बीच खेला गया। जिसमे टॉस जीतकर कूह स्पोर्ट्स लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 116 रन बनाया।
विज्ञापन




जवाब में खेलने उतरी लखीमपुर की टीम ने 16 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बीएन संधु को दिया गया। इसी तरह दूसरा मैच सोनभद्र और मेरठ की टीम के बीच खेला गया। जिसमें टास जीतकर मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बनाया। जवाब में खेलने उतरी सोनभद्र की टीम 152 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें