फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई में लापरवाही पर लहंगपुर चौकी प्रभारी को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने सोमवार को लालगंज थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक, आवास, पुरानी गाड़ियों के रखरखाव, आईजीआरएस, अपराध, सूचना, साइबर क्राइम, महिला हेल्प लाइन, जीपी लिस्ट का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने एनबीडब्ल्यू से संबंधित जानकारी ली। एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई में लापरवाही मिलने पर उन्होंने चौकी प्रभारी लहंगपुर को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने आगाह किया कि मुकदमों की विवेचन में सही आदमी नहीं फंसना चाहिए और गलत आदमी नहीं छूटना चाहिए। यह सब साक्ष्य के आधार पर जांच में तय करें। उन्होंने सत्यापन, वारंट, समन तामिला तय तिथि के अंदर सुनिश्चित करने की हिदायत दी। आगाह किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि माफिया के मुकदमों में त्वरित गति से पैरवी करके उन्हें जेल भेजने का काम करें। साइबर क्राइम हेल्पलाइन डेस्क की तरफ से बताया गया कि 189 मामले पंजीकृत किए गए हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए हेल्प लाइन नंबर 1930 पर काल करने की जरूरत बताई।
ग्रामीणों को पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी प्रकार की क्राइम होने पर संकोच छोड़कर पुलिस को सूचित करें। चेहरे व फोटो की एडिटिंग करके साइबर अपराधियों के ब्लैकमेल की सूचना पुलिस को तत्काल दें। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दुर्घटनाओं के रोकने के लिए दो ओवरब्रिज अंडरपास पर जेड बैरियर रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने का निर्देश दिया। इस दौरान थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया, चौकी इंचार्ज लहंगपुर, रामबली गुप्ता, अमरेश दुबे, राकेश दुबे, अरविंद यादव, ग्राम प्रधान विजय गुप्ता, शांति देवी, रहीस अहमद, रिंकू पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें