ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ विमल प्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने वीबीजी रामजी योजना के तहत प्रत्येक गांव में श्रमिकों को काम उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी मजदूर काम के लिए भटकता न मिले और हर हाथ को रोजगार मिले। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवासों का निर्माण जल्द पूरा कराने को कहा। आवासों की पूर्णता संबंधी आख्या एक सप्ताह में मांगी गई।
उन्होंने ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने आरआरसी सेंटरों को सक्रिय कराने और कूड़ा संग्रहण में तेजी लाने को कहा। बैठक में सीएम फेलो गौरव सिंह, एडीओ एजी नरेंद्र कानापुरिया समेत ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।