फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: विकास के लिए 14.9 करोड़ रुपये का श्रम बजट हुआ पास

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। नगर स्थित नरायनपुर ब्लाॅक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विकसित भारत–गारंटी फाॅर रोजगार एवं आजीविका मिशन वर्ष 2026-27 के तहत श्रम बजट और क्षेत्र पंचायत अंश की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में 231650 मानव दिवस सृजन के लिए 14 करोड़ नौ लाख चार हजार रुपये का श्रम बजट पारित किया गया। इस बजट में मनरेगा के लिए 9.72 करोड़ रुपये, पंचम वित्त आयोग के लिए 2.24 करोड़, केंद्रीय वित्त आयोग के लिए 1.63 करोड़ रुपये तथा 40 मुख्यमंत्री आवासों के निर्माण के लिए 48 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। ब्लाॅक प्रमुख ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों का समग्र और संतुलित विकास प्राथमिकता है। बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ मिश्रा ने आजीविका मिशन, वित्त आयोग की योजनाओं, जल संरक्षण, पेयजल और पेंशन योजनाओं से जुड़े प्रस्ताव रखे। साथ ही आयुष्मान कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ब्लाक कर्मी मौजूद रहे। बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके पटेल, एडीओ एजी गौरव पटेल, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ब्लाक कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें