थाना क्षेत्र के भौरुपुर साटन पट्टी गांव में मजदूरी करने गए अली उमर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। क्षेत्र के हरगढ़ गांव निवासी अली उमर उर्फ बादी (28) पुत्र शहाबुद्दीन पड़ोस के गांव भौरुपुर साटन पट्टी गांव में शनिवार की सुबह छह बजे घर से मजदूरी करने एक कबाड़ की दुकान पर गया था।
सुबह 10 बजे के अली उमर ऊर्फ बादी करंट की चपेट मे आकर झुलस गया। कबाड़ दुकानदार अली उमर को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई ले गया। जहां चिकित्सक रत्नाकर मिश्र ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गई। संवाद