फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: कीचड़ से भरे गड्ढे में औंधे मुंह गिरा मजदूर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Wed, 29 Sep 2021 03:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मिर्जापुर जिले के भोजपट्टी गांव निवासी दशरथ बिंद की मौत कीचड़ से भरे गड्ढे में औंधे मुंह गिरने से हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के भोजपट्टी गांव के बाहरी रास्ते पर कीचड़ से भरे गड्ढे में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। औंधे मुंह किचड़ में गिरने के बाद वो मदद के लिए छटपटा रहा था लेकिन इससे पहले उसे मदद मिल पाती उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


जिगना थाना क्षेत्र के भोजपट्टी गांव गांव निवासी  दशरथ बिंद (43) पुत्र स्व. सोहनलाल बिंद मजदूरी करता था। वह  बुधवार की सुबह छह बजे किसी काम से खेत की तरफ जा रहा था।  रास्ते में लगभग पांच फिट गहरे गड्ढे में पैर फिसलने से मुंह के बल गिर गया। गड्ढे में गिरकर कीचड़ और पानी में वह फंस गया। उस रास्ते से गुजर रहे लोगों ने उसे औंधे मुंह गिरा देखा तो किसी तरह से बाहर निकाला।

ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई ले गए। जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो पुत्र आशीष (10)  और अमन (8) है। वो मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन


दशरथ की मौत के बाद पत्नी रीता देवी, माता धनमानी देवी और पुत्रों का रो-रोकर हाल बेहाल है।  मृतक तीन भाइयों मे दूसरे नंबर पर था। मृतक के भाई रामयश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें