फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्टेशन परिसर में काम करते समय मिट्टी में दबा मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर काम करते समय शनिवार को सुबह मिट्टी में दबने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकी मजदूरों ने काफी प्रयास कर घायल को बाहर निकाला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया।
विज्ञापन




अमृत भारत योजना के अंतर्गत विंध्याचल रेलवे स्टेशन का नए सिरे निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को सर्कुलेटिंग एरिया के मध्य गड्ढा खोदाई का काम चल रहा था। करीब 20 फीट नीचे गड्ढा करने के लिए एक मजदूर को भेजा गया। मजदूर अकेले 20 फीट नीचे खोदाई कर रहा था। उसी दौरान अचानक मजदूर के ऊपर मिट्टी का टीला गिर गया। इससे मजदूर मिट्टी के मलबे में दब गया। आस-पास काम कर रहे मजदूरों ने शोर मचाना शुरू किया। सभी ने गड्ढे में कूदकर मजदूर को बाहर निकाला। घायल मजदूर ऊदल गौड़ (50) निवासी शिवपुर को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें