फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के मिले 22 नए संक्रमित, 46 की स्वस्थ होने पर छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में लगातार 54 वें दिन शुक्रवार को कोरोना के 22 नए पाजिटिव मरीज पाए गए। 46 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 22 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1456 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 25 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1129 है। एक्टिव केस 302 है। 163 लोग होम हाईआइसोलेशन में है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि एक हजार 538 लोगों की जांच हुई है। इसमें 22 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 18 पुरुष और चार महिला है। एक की रिपोर्ट दूसरे जनपद से आई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में सीमेंट फैक्ट्री चुनार से एक पुरुष,शिवपुरम कालोनी भरुहना से एक पुरुष,कोनिया घाट से एक पुरुष, सुंदर घाट से एक महिला, अस्थाई जेल चुनार से दो बंदी, विसुुनपुर जमालपुर से एक पुरुष, गरौड़ी अदलहाट से एक पुरुष, सिकंदरपुर जमालपुर से एक पुरुष, जसोवर गुरसंडी से एक पुरुष, सिविल लाइन से एक पुरुष, पक्का पोखरा से एक पुरुष, जोगियाबारी से एक पुरुष, रतनगंज से एक पुरुष, बीजकोट जिगना से कए पुरुष, विसुंदरपुर से एक महिला, लालगंज से एक पुरुष, लालडिग्गी से एक पुरुष सद्भावना नगर महुवरिया से एक पुरुष, कदमतर से एक महिला, जिगना से एक पुरुष है। 46 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें 35 पुरुष और 11 महिला है। जिले में अब तक 48 हजार 850 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 46 हजार 960 की रिपोर्ट आई है। 1890 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 25 हजार 395की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 133 हाट स्पाट है। इसमें 87 ग्रामीण और 46 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें