मिर्जापुर। जिले में गुरुवार को लगातार 100 वें दिन 15 पाजिटिव मरीज मिले। 19 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 15 मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 588 हो गई। दो हजार 396 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 29 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 163 है। छह लोग आइसोलेशन व 95 लोग होम आइसोलेशन में है।
कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को दो हजार 91 की रिपोर्ट आई है। 15 पाजिटिव में 11 पुरुष और चार महिलाएं हैं। पाजिटिव पाए गए लोगों में डीबीएल डगमगपुर से एक पुरुष, जगापट्टी चील्ह से एक पुरुष, शिवगढ़ पड़री से एक महिला, पहाड़ा पड़री से एक पुरुष, नवग्रह कछवां से एक पुरुष, कछवां बाजार से एक महिला, रमईपट्टी से एक पुरुष, काशी सरपत्ती से एक महिला, टंडनपुरी कालोनी से एक पुरुष, मुसफ्फरगंज से एक पुरुष, भगौती देई से एक पुरुष, अहरौरा से एक पुरुष, बस्तरा पांडेय से एक पुरुष, सिविल लाइन से एक पुरुष, राजगढ़ से एक महिला है। 19 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसमें 14 पुरुष और पांच महिला है। जिले में अब तक एक लाख 22 हजार 738 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 19 हजार 943 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 795 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 71 हजार 606 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 81 हाट स्पाट है। इसमें 67 ग्रामीण और 14 शहरी क्षेत्र में है।
मिर्जापुर-
कुल केस-2588
आइसोलेशन- छह
होम आइसोलेशन-95
स्वस्थ हुए-19
एक्टिव केस-163
कुल मौत-29
नए रोगी- 15
हाट स्पाट-81